संसार के 10 सबसे खूबसूरत पक्षी
Duniya Ke 10 Sabse Sundar Pakshi || Top 10 Most Beautiful Birds in the world .
कुदरत से बड़ा कोई कलाकार नही , इसने इतनी खुबसूरत चीजे दुनिया में बनाई है कि कोई इसका मुकाबला नही कर सकता है . आप चाहे बड़े विशाल रेनबो देख ले या खुबसूरत झीले , तरह तरह विचित्र जीव जंतु देख ले या फिर लहराते उड़ते पक्षी .
हमारी धरती पर तरह तरह के रंग बिरंगे छोटे बड़े पक्षी पाए जाते है . इनकी 30 हजार से भी ज्यादा प्रजातियाँ है .
कुछ तो कुदरत ने इन्हे प्यारे प्यारे रंगों से सजाया है कि आपका यह मन मोह लेंगे .
कैसे नापी जाती है पक्षियों की सुन्दरता -
पक्षी दिखने में कैसा है , उसके शरीर पर रंगों का कॉम्बिनेशन किस तरह का है , वो ओवराळ कितना मन को मोहता है इस बात से पक्षी की सुन्दरता निकाली जाती है .
आज हम इस पोस्ट में दुनिया के सबसे सुन्दर पक्षियों के बारे में ही जानेंगे .
पढ़े :- 10 अजब गजब विचित्र फूल कौनसे है
1. सुनहरे तितर - Golden Pheasants
यह दुनिया के सबसे आकर्षक और लुभावने पक्षी होते है . इनका शरीर रंग बिरंगा होता है और कुदरत ने इन्हे बहुत ही खुबसूरत बनाया है .
![]() |
Photo - birdspot.co.uk |
इनकी पूंछ रूपी पंख लम्बे होते है जो इन्हे बेहद हसीन बनाते है .
नर पक्षियों के सिर पर गोल्डन येल्लो रंग का ताज होता है जो इनकी सुन्दरता में चार चाँद लगा देता है .
दुनिया के सबसे छोटे पक्षी हमिंगबर्ड से जुड़ी रोचक बाते
2. भारतीय मोर - Indian Peacock
भारतीय मोर बहुत ही सुन्दर पक्षियों में आते है . इनके सिर पर कलंगी होती है और जब वर्षा के स्वागत में ये अपने पंखो को लहरा कर नाचते है तो इन्हे दुनिया का सबसे सुन्दर पक्षी माना जाता है .
इनका शरीर और इनके पंख बहुत ही प्यारे कलर कॉम्बिनेशन से बनता है .
भारत में मोर को राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया है .
मोर के बारे में 33 रोचक तथ्य जाने
3. रेनबो लोरिकेट -Rainbow Loriket
जैसे इंद्रधनुष में रंग बिरंगे कलर होते है उसी तरह इस पक्षी का शरीर तरह तरह के गहरे रंग से बना होता है जो इसे बेहद खास बनाता है . ये पक्षी ऑस्ट्रेलिया और उसके आस पास के क्षेत्र में मिलते है . ये हमेशा 10 , 20 पक्षियों के झुण्ड में रहते है .
![]() |
Photo :- pixabay.com/ |
इनका रूप तोते की तरह होता है पर पुरे शरीर पर 5 से ज्यादा रंग होते है .
इनकी चोच का रंग नारंगी , चेहरा डार्क ब्लू , गर्दन नारंगी , पेट डार्क ब्लू और उपरी पंख डार्क हरे रंग के होते है .
कुल मिलाकर जब आप इन्हे देखेंगे तो इनकी सुन्दरता के कायल हो जायेंगे .
4. किल बिल्ल्ड टुकें - Keel Billed Toucan
यह पक्षी दिखने में थोड़े वीयर्ड पर बहुत ही सुन्दर दिखेंगे . इनकी ख़ास बात इनकी लम्बी चौंच होती है .
यह चोंच 5 रंगों से मिलकर बनती है . आगे की नौंक मेहरून रंग से और फिर हरे रंग का सबसे प्रभाव होता है . इसके अलावा नारंगी और नीला और लाल रंग भी इनकी चोंच में मिलता है .
![]() |
Photo - https://organikos.net |
कई बार इन्हे उड़ता हुआ केला (Flying Banana ) भी कहा जाता है . हालाकि इनके पंख भारी होते है जिसके कारण यह ज्यादा लम्बी उड़ान नही भर सकते है .
यह पक्षी मेक्सीको और कोलंबिया के जंगलो में पाया जाता है .
5. पेंटेड बंटिंग - Painted Bunting
पेंटेड बंटिंग छोटे आकर की चिड़िया होती है पर इसे देखने से लगता है कि इसे बहुत से रंगों से रंग दिया गया हो . इसका रूप बहुत ही सुन्दर होता है .
जब नर पक्षी परिपक्कव हो जाते है तो उनके कलर अपने चरम में आ जाते है और तब यह बहुत ही सुन्दर दिखाई देते है .
![]() |
Photo - birdwatchingdaily.com/ |
इनकी एक ख़ास बात यह भी है कि ये अपने गले से बहुत ही सुन्दर आवाजे निकालते है जैसे की यह कोई गाना गुनगुना रहे हो .
6. विक्टोरिया क्राउन पिजन - Victoria Crowned Pigeon
ये विक्टोरिया क्राउन पिजन कबूतरों की एक ऐसी अनोखी , बड़ी और सबसे सुन्दर प्रजाति होती है . इन पक्षियों की सबसे अद्भुत चीज इनकी सर पर फैली हुई कलंगी होती है . जो बहुत बड़ी और नायाब होती है .
![]() |
Photo - www.pexels.com |
ये गहरे नीले और भूरे रंग के बने होते है .
गवाना के जंगलो में ये पाए जाते है .
7. वुड डक - Wood Duck
दुनिया के सबसे खुबसूरत पक्षियों में अब नाम आता है - वुड डक का .
उत्तरी अमेरिका में पाए जाने वाले नर वुड डक की खूबसूरती के तो क्या कहने . इसे देखकर लगता है कि कुदरत ने इसे समय देकर बनाया है और बेहद सुन्दर डिजाईन किया है .
![]() |
Photo :- https://a-z-animals.com/ |
यह छोटे आकार के होते है जिनकी हाइट सिर्फ 2 फीट से कम होती है .
तरह तरह के रंगों से यह बेहद सुन्दर दिखाई देते है .
भारत की किस जगह पर पक्षी आकर करते है आत्महत्या - क्या है इसके पीछे का कारण
8. लाल नीला तोता - Scarlet Macaw
स्कारलेट मकाव की यह प्रजाति एक विशेष तरह के तोते होते है . इन्हे दुनिया का सबसे सुन्दर तोता माना जाता है .
यह लाल और नीला रंग के बेहद कमाल के मिश्रण से रंगे होते है .
![]() |
Photo - Pinterset |
इनकी चोंच दुसरे तोते से बहुत ताकतवर होती है जिससे ये नारियल तक को फोड़ सकते है .
9. फ्लेमिंगो - Flemingo
फ्लेमिंगो को राजहंस भी बोला जाता है . ये लम्बी टांग और लम्बी गर्दन वाले बेहद खुबसूरत पक्षी होते है .
ये नारंगी और क्रीम कलर के स्लिम बर्ड होते है .
![]() |
Photo :-https://www.livescience.com/ |
इनकी एक खासियत यह होती है कि यह 4 घंटे तक एक ही पैर पर खड़े रह सकते है , यहा तक की सो भी सकते है
इसमे एक प्रजाति अमेरिकन फ्लेमिंगो की है जो सबसे ज्यादा सुन्दर माने जाते है .
10. ब्लू जे - Blue Jay
पूर्वी और माध्यम अमेरिका में पाया जाने वाला बहुत ही छोटा पक्षी ब्लू जे बहुत ही सुन्दरतम पक्षियों में गिना जाता है .यह बहुत बुद्धिमान और कलाकार पक्षी है जो कई पक्षियों की आवाजे भी निकाल सकता है .
![]() |
Photo - amazonaws.com |
यह ब्लू और वाइट कलर के होते है जो बेहद सुन्दर दिखाई देते है .
पढ़े :- जानवरों और मछलियों से जुड़ी 100 रोचक बाते
पढ़े :- 10 ऐसे पक्षी जो उड़ नही सकते है
एक टिप्पणी भेजें