भारत की नदियों से जुड़े जरुरी प्रश्न उत्तर - सामान्य ज्ञान  

Top Interesting Facts about Indian rivers in hindi 

भारत में पेय जल और कृषि के लिए नदियों का सबसे अहम रोल होता है . यह जीवन देने वाली नदियाँ है जिसका पानी भारत पीता है और इसके पानी से खेती बाड़ी होकर फसले तैयार होती है . 

    भारत का मुकुट कहलाये जाने वाले उत्तर दिशा में हिमालय नदियों का मुख्य स्त्रोत है जहाँ से बहुत सी नदियाँ निकलती है और भारत में कई राज्यों से होकर गुजरती है . 

    samany Gyan Bhart


    आज हम इस आर्टिकल में भारत की मुख्य और प्रसिद्ध नदियों के बारे में (Top Facts About Indian Famous Rivers ) जानेंगे और उनसे जुड़े जरुरी प्रश्न उत्तर के माध्यम से आपको अवगत कराएँगे . 

    भारत की नदियों से जुड़ी महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ जो सामान्य ज्ञान के लिहाज से आपको जानना बहुत जरुरी है . 

    ये प्रश्न उत्तर कई प्रतियोगी परीक्षाओ और सामान्य एग्जाम में पूछे गये है जो आपको आने ही चाहिए . 



    नदियों से जुड़े सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर 

    प्रश्न 1  दक्षिण की गंगा किस नदी को कहाँ जाता है ? 

    उत्तर 1  दक्षिण की गंगा गोदावरी नदी को कहा जाता है . 

    प्रश्न 2  हिमालय से निकलने वाली भारत की प्रमुख नदियाँ कौनसी है ? 

    उत्तर 2 हिमालय से निकलने वाली नदियों में गंगा , यमुना , ब्रहमपुत्र आदि है . 

    प्रश्न 3 पवित्र नदियों के समागन का सबसे पवित्र जगह कौनसी है ? 

    उत्तर 3  प्रयागराज में संगम में तीनो नदियों का मिलान होता है जिसमे गंगा , यमुना और सरस्वती गुप्त रूप में मिलती है . 

    प्रश्न 4 भारत की सबसे लम्बी नदी कौनसी है ? 

    उत्तर 4 भारत की सबसे लम्बी नदी गंगा है . 

    प्रश्न 5 पांच नदियों वाला राज्य कौनसा है ? 

    उत्तर 5 पंजाब में सबसे अधिक पांच नदियाँ बहती है जिसमे है सतलुज, रावी, ब्यास, झेलम और चिनाब . 

    प्रश्न 6 किस नदी को बंगाल का शोक कहा जाता है ?

    उत्तर 6  दामोदर नदी को बंगाल का शोक कहा जाता है क्योकि  यहा कभी भी बाढ़ आ जाती थी , जिससे की यहा जान माल की खूब हानि होती थी . 

    प्रश्न 7  गंगा  नदी के अलग अलग नाम क्या है  ?

    उत्तर 7  गंगा को भागीरथी , मन्दाकिनी ,   हुगली शहर से गुजरने पर हुगली कहा जाता है . जबकि बांगलादेश में गंगा को पद्मा नदी कहा जाता है . 

    देव प्रयाग में जब भागीरथी और अलकनंदा का मेल होता है तब गंगा नदी कहलाती है . 

    प्रश्न 8   तिब्बत पठार से आने वाली मुख्य नदियाँ कौनसी है 

    उत्तर 8  तिब्बत के पठार को पार करके भारत में प्रवेश करने वाली नदियों में ब्रहमपुत्रा , सिन्धु और सतलज है . 

    प्रश्न 9   तिब्बत पठार से आने वाली मुख्य नदियाँ कौनसी है 

    उत्तर 9  तिब्बत के पठार को पार करके भारत में प्रवेश करने वाली नदियों में ब्रहमपुत्रा , सिन्धु और सतलज है . 

    प्रश्न 10   भारत से होकर सबसे लम्बी नदी कौनसी निकलती है ? 

    उत्तर 10  तिब्बत से आने वाली और फिर भारत से होकर पाकिस्तान में जाकर अरब सागर में गिरने वाली सिन्धु नदी सबसे लम्बी नदी है . 

    प्रश्न 11   अरब सागर में कौनसी नदियाँ गिरती है ? 

    उत्तर 11  अरब सागर में सिन्धु , ताप्ती और नर्मदा नदी गिरती है क्योकि ये पूर्व से पश्चिम दिशा की तरफ बहती है . 

    पढ़े :- भारत के झंडे से जुड़ी रोचक जानकारियाँ और फैक्ट्स 

    नदियों पर बने मुख्य डैम कौनसे है 

    - भागीरथी नदी पर टिहरी डेम बना हुआ है . यह भारत का सबसे ऊँचा बाँध है . यह 260 मीटर की ऊंचाई तक है .

    - सतलुज नदी पर भाखड़ा बाँध बना हुआ है . इस बाँध पर पंजाब , राजस्थान और हरियाणा सरकार के संयुक्त उद्यम लगे हुए है . 

    - सरदार सरोवर बांध नर्मदा नदी गुजरात में बना है . 

    - नागार्जुन बाँध कृष्णा नदी पर  बनाया गया है . यह आंद्रप्रदेश और तेलगाना के क्षेत्र में है . 

    - हीराकुंड बाँध महानदी पर बनाया गया है . यह बांध ओड़िसा में है . 

    - राजस्थान में  जवाहर सागर बाँध चम्बल नदी पर बनाया गया है . 

    - भारत का सबसे लम्बा भाखड़ा बाँध है . 

    पढ़े :- भारत के 10 रहस्यमयी व अनोखे प्रसिद्ध  गांव जो है दुनिया में फेमस  

    पढ़े :- भारत के 15 अजीबोगरीब कानून , हैरान कर देंगे 


    नदियों के दो प्रकार कौनसे होते है


    नदियाँ अपने प्रवाह के हिसाब से दो भागो में बांटी गयी है . पहली मौसमी नदी (बरसाती नदी )  और दूसरी सदाबहारी (सदानीरा ) .

    सदानीरा :- ऐसी नदियाँ साल भर बहती है क्योकि इनका पानी मौसम और बरसात पर निर्भर नही करता है . इसका उद्गम क्षेत्र पहाड़ , झील , झरना या हिमपिघलन हो सकता है .  

    इसमें मुख्य है हिमालय से निकलने वाली गंगा , यमुना , ब्रहमपुत्र नदी 

    मौसमी नदी (बरसाती नदी ) - ये वे नदियाँ होती है जो साल भर नही बहती बल्कि किसी विशेष बरसाती के दिनों में बहती है . 


    भारत में प्रमुख नदियों की लम्बाई 



    क्रम संख्या नदी का नाम लम्बाई
    1 ब्रह्मपुत्र 2900
    2 सिन्धु 2880
    3 गंगा 2510
    4 चिनाब 1800
    5 गोदावरी 1465

    Post a Comment

    और नया पुराने