हिमालय से जुड़े गहरे राज रहस्य जो दुनिया को चौंका देते है 

Mysterious facts about himalayas in hindi  

हिमालय जिसे भारत का ताज कहाँ जाता है . यह भारत में कई पवित्र नदियों का उद्गम स्थल है . यहा से गंगा , यमुना , सिंध , ब्रहमपुत्र आदि नदियाँ निकलती है जो पीने का पानी और खेती के लिए जल की व्यवस्था की जाती है . 

हिमालय को धरती का स्वर्ग कहाँ जाता है . यही पर दुनिया के सबसे बड़े दो पर्वत माउंट एवरेस्ट और K2 है . 

Himalaya Se Jude rochak Facts in Hindi

खुबसुरती की चादर ओढे हिमालय पर्वत अपने अन्दर बहुत से रहस्यों को छिपाया हुआ है . प्राचीनकाल में तपस्वी लोगो कि धर्म भूमि रहा हुआ है तो आज दुनिया के बड़े बड़े पर्वतारोही इस पर चढ़ने आते है . 

यहा ऐसी ऐसी घटनाये होती देखी गयी है जो हिमालय पर्वत को रहस्मई बनाती है . कुछ चीजे तो ऐसी है जो धरती पर सिर्फ यही है और कही नही . 

हिमालय पर्वत शृंखला पाकिस्तान से लेकर भूटान तक फैली हुई है . यह 7 देशो में फैली हुई और दक्षिण एशिया की शान है .  

आज हम जानेंगे उन सभी चौंकाने वाले रहस्यों के बारे में . तो चलिए शुरू करते है - Himalayas Se Jude Facts And Jaruiri Baate   

1. येति हिममानव का रहस्य

येति एक विशालकाय मानव जैसा होता है . इसके नाख़ून बड़े बड़े और पुरे शरीर पर लम्बे लम्बे बाल होते है . इसी कारण है बर्फ से भरी जगह हिमालय में आसानी से रह सकता है . रामायण में जैसा किरदार जामवंत का था ठीक उसी तरह . यानी की येति मानव आधा मनुष्य तो आधा भालू समान होता है . 

येति के पैरो के निशान हिमालय पर
Photo By - GETTY IMAGES

बहुत से लोगो ने हिमालय के पहाड़ो पर येति के बड़े बड़े पैरो के निशान देखे है . एक निशान की फोटो एवरेस्ट पर चढ़ते समय एक पर्वतारोही ने ली है . 

2. कैलाश पर्वत 

पुराणों में भगवान् शिव और उनके परिवार का निवास स्थान हिमालय पर्वत के कैलाश पर्वत को बताया गया है . 

कैलाश पर्वत के कई चौंकाने वाली बाते इसे रहस्मई बनाती है . जैसे यहा मेग्नेटिक कंपास काम नही करता है . 

आज तक कोई पर्वतारोही कैलाश पर्वत पर चढ़ नही पाया है . 

कैलाश पर्वत

यहा समय बहुत तेजी से बढ़ता है , यदि कोई कैलाश पर्वत पर 3 दिन रुक जाये तो यह 3 साल के बराबर होते है . 

यहा उच्च शक्तियों का प्रवाह है , यहा हमेशा ॐ की ध्वनी सुनी जा सकती है . 


3. अमरनाथ 

हिमालय क्षेत्र में हिन्दुओ का प्रमुख स्थान अमरनाथ शिवलिंग है . यह प्राकृतिक रूप से बर्फ से बनता है . कहते है अमरता का पाठ शिव ने इसी जगह पर पार्वती को पढाया है . 

Amarnath Shivling

उस समय दो कबूतर भी यह पाठ सुन कर आज तक अमर हो चुके है . जब अमरनाथ में लोग दर्शन करने जाते है तो उनमे से कुछ लोगो को इस कबूतर के जोड़े के दर्शन होते है . 

वैज्ञानिको के लिए यह आज तक एक रहस्य है कि हिमालय की गुफा में कैसे हर साल अपने आप एक शिवलिंग का निर्माण बर्फ से हो जाता है . 


4. गंगखर पुनसुम

यह भूटान का सबसे ऊँचा पहाड़ है . इस पर भी आज तक कोई व्यक्ति नही चढ़ पाया है . यह हिमालय की रेंज में है और इसके पास ही तिब्बत है . तिब्बत पर चीन का शासन है और इसी कारण चीन इस पर्वत को अपनी धरोहर बताता है . 

यह ऊंचाई के मामले में दुनिया में 40वे स्थान पर आता है . इसकी ऊंचाई 7570 मीटर की है . 

 

5. कस्तूरी मृग

कस्तूरी मृग एक विशेष तरह का हिरण होता है पर यह हिरण से बहुत अलग होता है  . 

इसके एक विशेष कस्तूरी ग्रंथि होती है जो हिरण में नही होती . साथ ही इसके हिरण की तरह सिंग नही होते है . 

यह हिमालय की पहाडियों में मिलता है . इन्हे हिमालयन मस्क डिअर भी कहा जाता है . इसकी नाभि में कस्तूरी पाई जाती है जो सिर्फ नर में ही मिलती है . 

कस्तूरी मर्ग
फोटो : Wikipedia 

इस कस्तूरी में बहुत ही अच्छी खुशबु आती है . इस कस्तूरी से सुघंगित सेंट और दवाइयाँ बनाई जाती है . 

6. एलियन का वास

संसार के बहुत से वैज्ञानिक यह मानते है कि एलियन हमारी पृथ्वी पर ही ऐसी जगह पर रहते है जहाँ दुसरे इंसान नही जा पाते है . बहुत से लोगो ने तो हिमालय की पहाडियों के ऊपर कई बार उड़न तश्तरियो को उड़ते देखा है .

भारतीय सेना के कुछ लोगो ने 2010 में लद्दाक के ऊपर यूएफओ (UFO) यानी की अजीब उडन खटोला को उड़ते देखा है . 

इस तरह हिमालय पर्वत के आस पास एलियन का आना जाना भी हिमालय को रहस्मई बनाता है . 

 इतिहास की वो महामारी जब नाचते नाचते लोग मारे गये थे 

7. गुरुडोंगमार झील

यह चमत्कारी झील हिमालय की घाटियों में एक रहस्मई है . यह झील बहुत ही ठन्डे क्षेत्र सिक्किम के उत्तर भाग में है . यह साल भरी बर्फ से जमी रहती थी और झील के आस पास पीने के पानी का भाव था .

वहा एक बार बहुत बड़े विद्वान बौध संत पद्मसंभव हुए . लोगो ने उन्हें पानी की समस्या को दूर करने के लिए विनती करी . 

गुरुडोंगमर झील सिक्किम
फोटो - Wikipedia 

गुरु पद्मसंभव ने झील पर जाकर अपने हाथ से स्पर्श किया और तब से इस झील का पानी उस किनारे पर कभी नही जमता . जबकि आधी से ज्यादा झील साल भर जमी रहती है . 

यह चमत्कार गुरु पद्मसंभव की तांत्रिक शक्तियों का ही नतीजा था . 

अपने इस किस्से के कारण यह झील आज सैलानियों के लिए पर्यटन का एक बहुत अच्छा क्षेत्र बन गयी है . 

8. हिमालय निर्माण 

दोस्तों जिस हिमालय को आप पंजाब हरियाणा से लेकर असम तक ऊँचा फैला हुआ देख रहे हो , वहा आज से लाखो साल पहले एक समुन्द्र हुआ करता था . इस समुन्द्र का नाम टेथिस था . यह दो बड़े बड़े दर्रे थे जो उथल फुथल के बीच हिमालय का निर्माण कर दिया . 

9. कोंगका ला दर्रा

हिमालय की एक और रहस्मई जगह है - कोंगका ला दर्रा . यह भारत के जम्मू व कश्मीर राज्य के लद्दाख क्षेत्र में पड़ता है . यहा लोगो की आवागमन बहुत ही कम है . पर बहुत बार इस दर्रा के ऊपर एलियन की उड़नतश्तरियो को उड़ते देखा गया है . 

Kongka The Darra

यहा के स्थानीय लोगो को कहना है कि संसार में यदि सबसे ज्यादा एलियन इसी स्थान  कोंगका ला दर्रा पर आते है . यहा कई बार उनके विमानों और विमानों के उतरने के निशान देखे गये है . 

यह जगह फिर भी वैज्ञानिको के लिए एक पहेली बना हुआ है . यह बहुत ही दुर्गम और बर्फीली जगह है जहाँ पहुँच पाना बहुत कठिन होता है . 

यही कारण है की पता होने के बाद भी आज तक एलियन के पुक्ता सबूत वैज्ञानिक नही जुटा पाए है . 

क्या दुनिया में  सच्च में खून की नदी होती है , जाने हकीकत 

10. मैग्नेटिक हिल 

हिमालय पर्वत माला पर एक रहस्मई जगह और भी है जो वैज्ञानिको के लिए पहेली बना हुआ है . इस पर्वत माला का नाम है मैग्नेटिक हिल . यह जम्मू कश्मीर के लेह में एक चमत्कारी पहाड़ी है . 

इस जगह पर चुम्बकीय शक्ति बहुत ज्यादा मात्रा में विधमान है . 

Magnetic Hill


यहा यदि आप वाहन को ढलान पर भी न्यूट्रल पर करके छोड़ देंगे तो यह वाहन निचे नही लुढ़केगा बल्कि ग्रेविटी के नियमो को तोड़ते हुए ऊपर ही तरफ़ चढ़ाई करने लग जायेगा . वाहन की स्पीड 20 किमी प्रति घंटे की होगी . 

यह चमत्कार लोग अपनी आँखों से देखने के लिए मैग्नेटिक हिल पर आते रहते है . 

यह बहुत ही आश्चर्य की बात है कि इस जगह पर ऐसा क्या है जो वाहनों को चढ़ाई पर खीच लेता है . 

अंतरिक्ष से जुड़ी महत्त्वपूर्ण जानकारी जिसे जानकर आप चौंक पड़ेंगे 

11. प्रश्न उत्तर 

प्रश्न 1 : हिमालय किस देश में है ? 

उत्तर  1 : हिमालय की पर्वत श्रंखला पाकिस्तान , अफगानिस्तान ,  भारत , नेपाल , भूटान , तिब्बत और  म्यांमार में फैली हुई है . इस पर्वत माला का सबसे बड़ा भाग हमारे देश भारत में फिला हुआ है . 

प्रश्न 2 : हिमालय की ऊंचाई कितनी है ?  

उत्तर  2 : हिमालय एक बड़ी लम्बी पर्वत माला है जो कही ऊपर निचे है . हिमालय की सबस ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट है जो 8848 मीटर ऊँची है .  

प्रश्न 3 : हिमालय की उत्पत्ति कैसे हुई ? 

उत्तर  3 : कहते है आज से करोड़ो साल पहले हिमालय की जगह पर एक सागर था जिसका नाम टेथिस था . इसके दोनों तरह दो बड़े बड़े चट्टानी भू भाग थे . एक का नाम अंगारा व  दूसरा गोंडवाना . भोगोलिक उथल फथल से यह सभी मिलकर मोड लेकर हिमालय का निर्माण हो गया .

 प्रश्न 4 : हिमालय की पांच सबसे ऊँची चोटियाँ कौनसी है ? 

उत्तर  4 : हिमालय की सबसे ऊंचाई वाली चोटी में पहले नंबर पर माउंट एवरेस्ट है जो 8848 मीटर की है . दुसरे नंबर पर हिमालय की POK में स्तिथ चोटी कंचनजंघा 2 है जो  8611 मीटर की है . तीसरी सिक्किम और नेपाल के बीच स्तिथ कंचनजंघा 1 है जिसकी ऊंचाई 8,586 मीटर है . चौथे नंबर पर ल्योत्से  चोटी 8,516 मीटर ऊंची है . 

पांचवे पर मकालू है जो 8,485 मीटर ऊँची है . 

प्रश्न 5 : हिमालय पर्वत श्रृंखला कितनी लम्बी फैली हुई है ? 

उत्तर  5 : हिमालय की  पर्वत श्रृंखला 2400 किमी की लम्बाई में फैली हुई है . 

तो इस तरह आपने हिमालय से जुड़े कुछ जरुरी प्रश्न उत्तर पढ़े . 

धरती का नागलोक यानी की स्नेक आइलैंड 

Conclusion (निष्कर्ष )

मित्रो इस पोस्ट ( हिमालय से जुड़े चौंकाने वाले फैक्ट्स और रहस्य    )  में आपने जाना क्यों धरती का स्वर्ग कहलाने वाला हिमालय अपने आप में कई चीजो को लेकर एक रहस्य बना हुआ है . 

हमने इस पोस्ट में ऐसी कुछ जगहों के बारे में आपको बताया जो हिमालय को रहस्मई बनाती है . 

आशा करता हूँ आपको यह पोस्ट बहुत ज्ञानवर्धक लगी होगी तो इसे अपने  दोस्तों के साथ शेयर जरुर  कीजियेगा . 

ऐसी ही रोचक और ज्ञान भरी पोस्ट के लिए समय समय पर हमारी इस वेबसाइट OMG Gyan in Hindi पर आया करे . हम हर दिन नयी पोस्ट के साथ ही कमाल की दुनिया के बारे में आपको बताते है . 

यदि इस पोस्ट को लेकर आप कोई सुझाव देना चाहते है तो आप कमेंट के माध्यम से हमें बता सकते है . हमारी पूरी कोशिश रहेगी की हम आपके कमेंट पर सुधार कर सके . 


Post a Comment

और नया पुराने