क्या वास्तव में होती है मछलियों की वर्षा
Do you know the reason behind the fish rain ?
क्या आपने सुना है की आसमान से मछलियाँ वर्षा में बरसी हो वो भी इतनी की उनकी संख्या हजारो में हो ? यदि आपने सुन रखा है तो क्या आप जानते है कि कैसे पानी की वर्षा में आलो की जगह मछलियाँ गिरने लग गयी है .
यह दुनिया इतने रहस्यों से भरी है कि एक बार सुनकर तो उस बात पर यकीन करना ही मुश्किल होता है क्योकि ऐसी घटनाये बहुत ही Rare होती है .
वर्षा किसको पसंद नही है , क्योकि बिना वर्षा के तो जीवन ही संभव नही है . धरती पर पेड़ हो या जीव , इसी वर्षा का पानी पीते है .
पर हर चीज की तरह वर्षा भी एक सीमा तक हो तो ठीक है पर यदि विध्वंस करने वाली वर्षा हो तो यह जान माल की तबाही ला सकती है .
अब हम ऐसी ही कुछ मछलियों की वर्षा की बात करेंगे जहा हाफ किलो तक वजनी मछलियाँ बरसी हो .
पढ़े :- 40 की उम्र में महिला ने दे दिए 44 बच्चो को जन्म - जाने कैसे संभव हुआ यह
पढ़े :- सामान्य ज्ञान GK - भारत में सबसे बड़ा , सबसे छोटा , सबसे लम्बा क्या है - प्रश्नावली
क्या होती है मछलियों की बारिश ?
जब किसी वर्षा में आसमान से पानी की बौछारों के साथ मछलियाँ भी बरसने लगती है तो ऐसी वर्षा को मछलियों की बारिश कहा जाता है . यह ज्यादातर ऐसे इलाकों में होती है जो समुन्द्र के किनारे होते है .
इन्हे Animal Rain या पशु वर्षा भी कहा जाता है .
क्यों होती है मछलियों की बारिश ?
दोस्तों विज्ञान में हमने यह पढ़ा है कि वाटर साइकिल (Water Cycle) की प्रक्रिया के द्वारा ही बरसात होती है .
सूर्य की गर्मी से समुन्द्र , नदियों का जल वाष्प बनकर ऊपर उठता है और इससे बादल बनते है . जब बहुत सारे बादल बनकर आपस में टकराते है तो वर्षा होती है .
कई बार समुन्द्र में ऐसे जबरदस्त हवाई तूफ़ान आते है जो पानी के साथ साथ मछलियों को भी हवा में अपने साथ ऊपर उठा ले जाते है . और फिर बादल बनकर जब वर्षा करते है तो ये सारी मछलियाँ एक साथ उस जगह पर गिरती है और इसे ही Fish Raining या Animal Raining कहा जाता है .
यहा ध्यान रखने वाली बात यह है कि सिर्फ बरसात में नमछलियाँ ही नही गिरती बल्कि छोटे आकार के दुसरे समुंदरी कीड़े भी गिरते है .
दुनिया की सबसे बड़ी मछली मिली - रातो रात वायरल हो गयी
भारत के इस रहस्मई पत्थर की कहानी है अजीब , दूर दूर से आते है लोग
कहाँ हुई है मछलियों की बारिश ?
अभी हाल ही में अमेरिका के टेक्सस और अर्कासस में यह अजीबोगरीब चौंका देने वाली वर्षा देखी गयी है .
बहुत से लोगो ने सोशल मीडिया पर इस वर्षा के बाद सडको मकानों के बाहर बिखरी हुई मछलियों की फोटो को साझा किया है और बताया कि लास्ट नाईट किस तरह उनके शहर में मछलियों की बारिश हुई है .
![]() |
Photo - ioutdoor.com |
ऊपर वाली फोटो में आप देख सकते है फिश रेनिंग के बाद कैसे सडको पर हजारो फिश बिखरी पड़ी है .
यह फोटो किसी बड़े शहर के बड़े से रोड की है जहा मछलियों की बरसात हुई है .
एक टिप्पणी भेजें